जिला स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रेमशंकर रघुवंशी फाउंडेशन सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा जिला स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिसमें 15 से 25 आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग लेंगे। फोटो 2५ नवंबर तक जमा किए जा सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अलग अलग दृश्यों के चुने जाने के लिए 2 फोटो हार्ड कॉपी देनी होगी। फोटो स्वयं के द्वारा निकाले गए हों नेट के फोटो को मान्य नहीं किया जाएगा। फोटो प्रकृति, पेड़ पौधे ऐतिहासिक स्थान, मेरा शहर, मेरा गांव, शहर नगर का सौन्दर्य, नदी की सुन्दरता में फोटो का एंंगल चित्र पशु पक्षी मानवीय पक्ष को प्रकट करने वाला हो। फोटोग्राफ शालीन एवं मर्यादा के अन्तर्गत लिए गए हों। फोटो के साथ एक घोषणा पत्र भी संलग्न करना होगा। जिसमें यह बताना होगा कि यह फोटोग्राफ आपका मौलिक है एवं आपके द्वारा लिया गया है। किसी इंटरनेट से अपलोड नहीं किया गया है। किसी अन्य व्यक्ति द्वारा कॉपी राईट का दावा किए जाने पर प्रतिभागी स्वयं जिम्मेदार होगा। फोटो भेजने के लिए डाक द्वारा अथवा स्वयं भी जमा कर सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए हार्ड कॉपी, साफ्ट कॉपी ई-मेल पर भी भेज सकते हैं। प्रतियोगिता का प्रथम पुरुस्कार 2100, द्वितीय पुरुस्कार 1100 एवं तृतीय पुरुस्कार 800 रुपए रखा गया है।

109 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!