घर जाकर रुपए मांगना पड़ा महंगा, मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

 

अनोखा तीर, हरदा। सिंधी कॉलोनी में रहने वाली ५५ वर्षीय महिला ने अपने पड़ोसी द्वारा मारपीट और गाली गलौच की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पु़लिस ने महिला की रिपोर्ट पर धारा २९४, ३२३, ५०६, ३४ के तहत मामला कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी ऋतु पाहुजा ने बताया कि १५ अक्टूबर को रात साढ़े १० बजे मेरा लड़का रवि घर से भतीजी पूजा के साथ हरीश पेशवानी से बीसी के पैसे मांगने उसके घर गया तो हरीश ने उसके घर के सामने गाली गलौच कर मारपीट करने लगा। इस दौरान मैं और ज्योति पाहुजा भी मारपीट को रोकने गई तो मेरे साथ भी झूमा झटकी की और उसका चाचा गुरमुख पेशवानी बोला कि आज के बाद पैसे मांगने आया तो जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने आरोपी हरीश पेशवानी और गुरमुख पेशवानी के खिलाफ मामला कायम कर लिया है।

189 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!