पीछे से मारी टक्कर…. अज्ञात ट्रेक्टर की टक्कर से युवक की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के टिमरनी थानाक्षेत्र में बीती रात सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां प्रारंभिक उपजार के बाद युवक की हालत खराब देखकर डॉक्टरों ने उसे बाहर रैफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। यहां से वापस युवक को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी लेकर आए। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रेक्टर-ट्राली के चालक के विरूद्ध प्रकरण कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नंबर 8 में रहने वाले नवीन पिता अशोक पटेल अपनी बाइक से जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने उसकी बाईक को टक्कर मार दी। जिससे वह बाईक समेत सड़क पर जा गिरा। वहीं टक्कर के कारण नवीन को गंभीर चोट आई थी। जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां नवीन की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर किया गया। लेकिन परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं होने के कारण डॉक्टर ने नवीन को भोपाल रेफर कर दिया। परंतु भोपाल ले जाते समय रेहटी के पास उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता का कुछ साल पहले निधन हो गया। उसके बाद से बूढ़ी मां अपने इकलौते बेटे के सहारे जीवन गुजर-बसर कर रही थी। लेकिन सोमवार रात के हादसे ने बूढी मॉ से एसका सहारा छीन लिया।

Views Today: 2

Total Views: 94

Leave a Reply

error: Content is protected !!