हादसा….. आग में झुलसी महिला ने दूसरे दिन तोड़ा दम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के राठी पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाली एक महिला आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद तुरंत उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां लंबे इलाज के बाद मंगलवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शव का पीएम कराया, वहीं पीएम उपरांत परिजनों को शव सौंप दिया। अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कुलहरदा मोहल्ले में रहने वाले बालकराम उइके मूल निवासी ग्राम भीमपुर थाना भैंसदेही की पत्नी अनिता उइके उम्र 27 साल सोमवार शाम को अपने घर पर पूजा कर रही थी। तभी उसकी साड़ी में दिये की लौ से आग लग गई। जिसके चलते अनिता का शरीर बुरी तरह झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पडोसियों ने सबसे पहले उसके पति बालकदास को खबर की। इसके बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल रवाना किया। बताया जा रहा कि घटना के समय मृतिका घर में अकेली थी। वहीं उसका पति पंजाब नेशनल बैंक में अपनी में ड्यूटी कर रहा था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह 10 बजे के आसपास अनिता ने अंतिम सांस ली। घटना के चलते परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Views Today: 2

Total Views: 70

Leave a Reply

error: Content is protected !!