अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सोमवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने जिला चिकित्सालय हरदा में उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों एवं नागरिकों को मतदान की शपथ दिलाई। इसके अलावा जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा मतदान की शपथ दिलाई गई तथा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
272 Views



