अनोखा तीर, हरदा। जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आगामी 17 नवम्बर को मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देश अनुसार विधानसभा निर्वाचन के तहत कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में विधानसभावार ईवीएम एवं वीवीपीएट का प्रथम रेण्डमाइजेशन की कार्यवाही सम्पन्न हुई। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, संयुक्त कलेक्टर केसी परते, रिटर्निंग ऑफिसर हरदा आशीष खरे, रिटर्निर्ग आफिसर टिमरनी महेश बड़ोले सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को रेण्डमाइजेशन की हस्ताक्षरित रिपोर्ट की प्रति प्रदान की गई।
296 Views



