मतदाताओं को जागरूक करने निकाली टॉर्च रैली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आगामी 17 नवम्बर को मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियां लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्री गर्ग एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने हरी झण्डी दिखाकर टार्च रैली को रवाना किया। कलेक्टर श्री गर्ग ने इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता संबंधी शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को टार्च रैली के आयोजन के लिए टार्च सौंपी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया ने बताया कि यह टार्च रैली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तथा शहरी क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर नागरिकों को मतदान की शपथ दिलाकर मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। यह टार्च रैली 24 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।

Views Today: 14

Total Views: 364

Leave a Reply

error: Content is protected !!