युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस कार्यालय में हरदा जिले के ग्राम बालागांव, चिराखान, साल्याखेड़ी, कांंकड़दा के युवाओ ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल की अगुवाई में भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वाले युवाओं का जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने ने सभी को बधाइयां प्रेषित की। शामिल होने वाले युवाओं ने धन्नालाल राजपूत, बबलू माणिक, संजय देवड़ा, नंदू माणिक, सुखलाल वासकले, कैलाश पटेल, जितेंद्र मोरे, लक्ष्मण कलम, सुरेश कलम, सुरेश कलम, ग्राम लक्ष्मण उईके, आकाश उईके, अमजद शेख, वरकत खान, दिलीप मेहरा, निलेश इवने, रामदेव काजले, विशाल गोरखे, रवि भाई सहित अनेकों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान आमिर पटेल, गौरीशंकर शर्मा, अमर रोचलानी, मदन गौर, अंकित भाटी, रामअवतार गौर सहित समस्त कांग्रेसजनों ने बधाइयां प्रेषित की हैं।

Views Today: 6

Total Views: 304

Leave a Reply

error: Content is protected !!