मां दुर्गा के स्वरूप में नजर आई महर्षि ज्ञानपीठ की छात्राएं  

 

अनोखा तीर, हरदा। क्षेत्र में नौ दिवसीय नवरात्र पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के महर्षि ज्ञानपीठ की छात्राएं सोमवार को मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री एवं द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की वेशभूषा में नजर आई। स्कूल की ऋषिका ने मां शैलपुत्री का वेश धारण किया। वहीं तेजस्विनी ने ब्रह्मचारी का वेश बनाया। वरिष्ठ शिक्षिका निधि यादव एवं पूर्वा टाले ने देवी के प्रथम स्वरूप और द्वितीय स्वरूप के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बच्चों को बताया कि नवरात्रि क्यों मनाते हैं। प्रत्येक दिन के अलग-अलग रूप को बताया। साथ ही बताया कि पूजा कैसे होती है सभी देवियों के मंत्र कौन-कौन से हैं। भोग कौन से लगते हैं। इस दौरान संस्था का समस्त स्टाफ, संस्था के संचालक दीपक सिंह राजपूत उपस्थित रहे।

135 Views

Leave a Reply