सर्वर डाउन होने से परेशान दिखे खाताधारक

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के नई सब्जी मंडी स्थित मुख्य शाखा भारतीय स्टेट बैंक में सोमवार को घंटो कामकाज ठप्प रहा। जिसके चलते ग्राहकों को खासकर बुजूर्गों को अपने आवश्यक कार्यो के चलते नगदी की समस्या से जूझना पड़ा। हाल यह रहा कि इस बीच लोगों ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए। कहा कि फिलहाल वैकल्पिक इंतजाम यानि एटीएम पर भी ब्रेक लगा हुआ है। जिसके चलते समस्या ओर अधिक गहरा रही है। इस संबंध में बैंक के खाताधरक अधिवक्ता शैलेन्द्र जोशी ने बताया कि सोमवार को बैंक का यूपीआई सर्वर डाउन रहा। जिसके चलते शाखा पहुंचे कई ग्राहक परेशान दिखे। क्योंकि, फ़ोन-पे के माध्यम से लेनदेन नहीं हो रहा था। अधिवक्ता श्री जोशी ने कहा कि आए दिन सर्वर डाउन के कारण ग्राहकों को समस्याओं से दो-चार करना पड़ता है। इस मौके पर उन्होंनें अपनी मुख्य समस्या बताते हुए कहा कि इनदिनों एटीएम की कमी से जूझना पड़ रहा है। क्योंकि, एटीएम की अवसान तिथि समाप्त हो चुकी है। जिस वजह से एटीएम बंद हो गए हंै। जबकि श्री जोशी के मुताबिक खाताधारकों से नये एटीएम के लिये बीतें मार्च-अप्रैल माह में राशि काट चुके हैं। बावजूद अब तक मेरे रजिस्टर्ड पते पर एटीएम नही पहुंचा है। जिसके चलते लेनदेन समेत अन्य आवश्यक कार्यो पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं एटीएम के अभाव में अब शाखा के चक्कर काट समय गवांना पड़ रहा है। जबकि इन सभी झंझटो से खाताधारक को निजात दिलाने के लिये एटीएम व्यवस्था अस्तित्व में आई थी। उन्होंनें अंत में खाताधारक के अधिकारों को आगे कर कहा कि नियम अनुसार डाक विभाग के जरिये संबंधित के स्थायी पते पर एटीएम पहुंचाने का प्रावधान है। ऐसा ना होने की दशा में ये सबकुछ सेवा में कमी के दायरे में आना लाजमी है। उन्होंनें बैंक प्रबंधन से अनुरोध किया कि ऐसे ग्राहकों को निर्धारित समयावधि में उनके रजिस्टर्ड पते पर एटीएम भेजे जाने की कार्रवाई की जाएं, ताकि उन्हें अपने आवश्यक कार्यो को पूरा करने में दिक्कतों से गुजरना ना पड़े।

126 Views

Leave a Reply