बाईक नहीं रोकने की बात को लेकर की मारपीट, मामला दर्ज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला मुख्यालय के सिविल लाइन थाने में एक युवक ने दूसरे युवक के खिलाफ गाली-गलौज कर मारपीट करने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने गुलाबसिंह सोलंकी की रिपोर्ट पर खेड़ीपुरा के रहने वाले आरोपी प्रदीप कुचबंदिया के खिलाफ धारा 294, 323, 506 का मामला दर्ज कर लिया। फरियादी गुलाब सिंह सोलंकी ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह वह अपनी बाइक से किसी काम से खंडवा रोड के पास वाले पेट्रोल पंप के पास से निकल रहा था। इस दौरान वहां खड़े प्रदीप कुचबंदिया ने उसे आवाज देकर रोका। लेकिन वह जल्दबाजी में होने के कारण नहीं रुका। जिसके कुछ देर बाद वह नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला के पास खड़ा था। तो वहां आकर आरोपी प्रदीप ने उसके साथ बाइक नहीं रोकने की बात को लेकर गाली-गलौज की। वहीं गाली देने से मना करने पर हाथ में रखे लकड़ी के डंडे से मारपीट की गई। इस इलाके में दोबारा दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद उसने सिविल लाइन थाने में आकर एफआईआर दर्ज कराई।

Views Today: 2

Total Views: 100

Leave a Reply

error: Content is protected !!