तालाब में डूबने से १२ वर्षीय बालिका की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के रामटेक रैय्यत में रविवार दोपहर को एक 12 वर्षीय बालिका गांव के पास बने तालाब में डूब गई। जिसके बाद उसके साथ के अन्य बच्चों ने पास के एक खेत में काम कर रहे लोगों को बालिका के गहरे पानी मे डूबने की जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल तालाब से बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया लेकर आए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रामटेक रैय्यत में रहने वाली उर्मिला पिता लखन अपनी सहेलियों के साथ गांव के पास बने तालाब में नहाने को गई थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। इस दौरान उसकी सहेलियों ने पास के एक खेत में काम कर रहे ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने तत्काल बालिका को पानी से बाहर निकाला और खिरकिया लेकर आए। वहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसे उपचार के दौरान खून की उल्टियां होने लगी। वहीं भर्ती होने के करीब आधा घण्टे बाद उसकी मौत हो गई।

89 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!