चरित्र शंका में पति ने पत्नी का सिर कुल्हाड़ी से काटा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। नवरात्रि में लोग देवी उपासना करते हैं। लेकिन नवरात्र के प्रथम दिवस ही एक पति ने पत्नी की बेहरमी से हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए टिमरनी स्वास्थ केंद्र में भिजवाया है। आगे की जांच शुरू कर दी है। वारदात टिमरनी थाना क्षेत्र के बाजनिया गांव की है। टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि बाजनिया गांव में रविवार दोपहर चरित्र शंका में आरोपी गंगाराम बरेला उम्र 52 वर्ष ने उसकी पत्नी झुमकी बाई बरेला उम्र 50 वर्ष की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया। इसमें महिला का धड़ गर्दन से अलग हो गया। वारदात के दौरान पति-पत्नी घर में अकेले थे। दोनों में विवाद शुरू हो गया। पति ने गुस्से में आ गया उसने पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी चला दी। हमले के दौरान महिला के चिल्लाने की आवाज सुन बेटा अनिल बरेला वहां आ गया। हालांकि तब तक मां की मौत हो गई थी और आरोपी पिता वहां से फरार हो गया था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा।

113 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!