मतदान केन्द्रों पर स्थापित होंगे मतदाता सहायता केन्द्र

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सहायता केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को निर्देश दिए हंै कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार सभी मतदाता केन्द्रों पर मतदाता सहायता केन्द्र स्थापित किए जाएं। मतदाता सहायता केन्द्रों पर छांव तथा बैठने के लिए कुर्सी टेबल की पर्याप्त व्यवस्था करें और मतदाता सहायता केन्द्र का बैनर भी लगाया जाए। साथ ही सहायता केन्द्रों पर बीएलओ अथवा सहायक स्टाफ की व्यवस्था की जाए।

99 Views

Leave a Reply