प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया पर 24 घंटे होगी निगरानी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आगामी 17 नवम्बर को मतदान होगा। विधानसभा निर्वाचन के दौरान पेड न्यूज संबंधी मामलों, प्रिंट मीडिया में प्रकाशित एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनल में प्रसारित खबरों की 24 घंटे सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट कार्यालय में मीडिया मॉनिटरिंग एवं सर्टिफिकेशन सेल प्रारंभ हो गया है। इस सेल में अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम चार पारियों में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों की सतत् निगरानी कर रही है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित खबरों की मॉनिटरिंग का कार्य प्रतिदिन चार पारियों में सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक, दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक, शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक और रात्रि 11 से अगले दिन सुबह 6 बजे तक निर्बाध रूप से निरन्तर किया जा रहा है। अधिकारी कर्मचारियों के दल के साथ एक-एक दल प्रभारी की ड्यूटी लगाई गई है। समाचार पत्र, पत्रिकाओं में प्रकाशित समाचारों एवं मीडिया रिपोर्ट्स की कतरनों के संधारण कार्य के लिए भी अधिकारी, कर्मचारी तैनात किए हैं।

Views Today: 2

Total Views: 82

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!