भाजपा की ऐतिहासिक जीत का लिया संकल्प  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आज ग्राम बरखेड़ी में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने अपनी टीम के साथ ग्रामवासियों से मुलाकात की ओर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बरखेड़ी ग्राम कमल ग्राम बने ऐसी अपील की ओर गांव से कमल पटेल की ऐतिहासिक जीत की लिए संकल्प दिलाया। इस दौरान भाजपा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर मोहन मल्लारे और संतोष ओनकर ने भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोहर लाल राठौर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोत, मंडल अध्यक्ष नवनीत पाराशर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल पूनिया, योगेंद्र पटेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह राजपूत और कमल ग्राम बरखेड़ी के समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 108

Leave a Reply

error: Content is protected !!