छात्र-छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजनांंतर्गत आदर्श महाविद्यालय के विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण के लिए सौभाग्य लक्ष्मी फूड्स एंड प्रोडक्ट लिमिटेड हरदा उद्योग की रोजगार से संबंधित जानकारी विक्रांत अग्रवाल द्वारा दी गई। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक आईडिया से आप अपनी जिंदगी बदल सकते हैं। उन्होंने बताया कि इंसान में जिज्ञासा और कौशल हो तो वह कुछ भी कर सकता है। उन्होंने हमारे विद्यार्थियों को पूरी मील दिखाई और वहां पर कैसे कार्य किया जाता है। कैसे सारा कार्य मशीनों के द्वारा किया जाता है, ये सब आधारभूत जानकारी विद्यार्थियों को दी। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती सोनाली ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय स्टाफ के डॉ. महेंद्र कुमार सिरोही, डॉ. अनीता बिरला, डॉ. तोताराम पटेल, डॉ. कृष्ण कुमार सातनकर उपस्थित उपस्थित रहे।

104 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!