यूरो किड्स ज्ञान गंगा के छात्र-छात्राओं ने किया नगर भ्रमण 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आज इंटरनेशनल यूरो किड्स ज्ञान गंगा स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे को नगर भ्रमण पर ले जाया गया। जहां उन्होंने खंडवा बाईपास पर स्थित अपना बाजार का भ्रमण किया। जहां बच्चों को अपना बाजार के मालिक एवं स्टाफ ने समस्त किराना सामान की जानकारी दी, बच्चे जिज्ञासा से भरे हुए थे। इसके बाद नगर पालिका में शहीद गैलरी का एवं अमर शहीद जवान ज्योति का दर्शन किया। शहीदों की मूर्ति देखते ही बच्चे भारत माता के नारे लगाने लगे। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में टिफिन पार्टी एवं झूले आदि का आनंद लिया। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन पर बच्चों ने छुक-छुक रेल का लाइव आनंद उठाया। इसके बाद नया बस स्टैंड पर बस एवं यातायात के साधनों की जानकारी छात्राओं को दी तथा बच्चों ने भी ध्यान से समझा एवं प्रश्नों के सटीक उत्तर दिए। अंत में फ्रूट मार्केट में फल एवं सब्जियों के बारे में बच्चों ने जानकारी हासिल की। यह यात्रा यूरो किड्स स्टॉफ एवं यूरो किड्स इंचार्ज अर्चना शर्मा के नेतृत्व की गई।

Views Today: 2

Total Views: 78

Leave a Reply

error: Content is protected !!