अग्रसेन महोत्सव….. प्रतियोगिता के जरिये वेस्ट सामग्री की उपयोगिता पर जोर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अग्रवालों के धर्म संस्थापक श्री अग्रसेन महाराज के जन्मोत्सव को लेकर समाज के बड़े-बुजुर्ग, महिलाएं-पुरूष व बच्चों समेत युवाओं में खासा उत्साह है। जयंती पर्व को लेकर आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में हर रोज विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक एकता का संदेश दिया जा रहा है। साथ ही शिक्षा, एकजुटता एवं धार्मिक कार्यो में सहभागिता पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में अग्रवाल मारवाड़ी महिला मंडल के तत्वाधान में शुक्रवार को नर्सरी वर्ग के लिये रंग भरो तथा चॉकलेट से माला बनाने की प्रतियोगिता कराई गई, वहीं मिडिल वर्ग के लिये वेस्ट मटेरियल से उसके आगे की उपयोगिता जैसी थीम पर कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके अलावा युवक-युवतियों के लिये पत्तों से किचन सामग्री तैयार करना तथा महिला वर्ग के बीच लिप्पन आर्ट एवं वरिष्ठ महिलाओं ने मोती से श्रीकृष्ण के नाम लिखो प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। साथ ही पुरुषों के लिये म्यूजिकल कुर्सी दौड़, निशाना लगाओ एवं शतरंज की बाजी का आयोजन हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 182

Leave a Reply

error: Content is protected !!