आयुष विभाग ने वितरित की डेंगू की दवा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के कुछ स्थानों पर डेंगू के मरीज पाए जा रहे हैं। इस संबंध में आयुष विभाग द्वारा डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में होम्योपैथिक औषधि यूपिटोरियम पर्फ 30 का वितरण किया जा रहा है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में होम्योपैथिक डेंगू प्रतिबंधात्मक औषधि यूपिटोरियम पर्फ 30 का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। गुरूवार तक डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में 200 से अधिक परिवारों को डेंगू की दवा का वितरण किया जा चुका है। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए डॉ.कपिल जाट होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डेंगू की दवा आयुष संस्थानों में नि:शुल्क उपलब्ध है। मरीज जिला चिकित्सालय हरदा में स्थित आयुष अस्पताल से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

114 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!