अवैध शराब के मामले में 6 प्रकरण दर्ज

 

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला आबकारी अधिकारी रितेश लाल ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए इन दिनों शराब के अवैध विक्रय व भण्डारण पर सख्त नजर रखी जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग के निर्देश पर गुरूवार को हरदा के टंकी मोहल्ला, सरदार मोहल्ला, खेड़ीपुरा तथा खिरकिया के वार्ड नम्बर 5 व 6, छीपाबड़, टिमरनी के रेलवा, बैड़ी तथा नयापुरा में दबिश देकर 41 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, 1050 किलो महुला लाहन जप्त किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत 6 प्रकरण दर्ज किए गए। श्री लाल ने बताया कि जप्त शराब का अनुमानित मूल्य 1.13 लाख रुपए है।

104 Views

Leave a Reply