खिरकिया में रेत के अवैध भण्डारण पर की कार्यवाही  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशन में जिले में रेत के अवैध भण्डारण के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खिरकिया की 5 दुकानों से अवैध रेत भण्डारण व विक्रय पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। एसडीएम खिरकिया अशोक डेहरिया ने बताया कि जिन दुकानदारों के विरूद्ध कार्यवाही की गई, उनमें हरिशंकर राठौर गोपाला बिल्डिंग मटेरियर खिरकिया से 1 डम्पर रेत, सौरभ हेड़ा से 2 डंपर रेत, अंकुर चौहान कांट्रेक्टर से 3 डंपर रेत, रमेश दसौरे खिरकिया से 1 डम्पर रेत, बालाजी ट्रेडर्स से 2 डम्पर रेत जप्त की गई।

182 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!