रांगोली बनाकर मतदाताओं से की मतदान की अपील

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियां लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरूवार को ग्राम झाड़पा व सिरकम्बा में महिलाओं को आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा ग्राम आलमपुर के स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कर रंगोली के माध्यम से ग्रामीणों से मतदान की अपील की गई। इसके साथ ही टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छिदगांव मेल में विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने मतदाता जागरूकता रैली आयोजित कर ग्रामीणों से मतदान की अपील की।

84 Views

Leave a Reply