सांस्कृतिक पल…. बालिकाओं का कत्थक व महिलाओं ने किया नाट्य मंचन  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 डांस की प्रस्तुति देते बच्चे

अनोखा तीर, हरदा। अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम अंतर्गत गुरूवार को अग्रवाल मारवाड़ी महिला मंडल ने विभिन्न कार्यक्रमोंं के माध्यम से समाज की बालिकाओं, महिलाओं तथा बच्चों को मंच उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर नौनिहालों के लिए फैंसी ड्रेस , प्रायमरी वर्ग के लिए कपल बॉलीवुड डांस , मिडिल वर्ग के लिए कॉमेडी डांस तथा बड़े बच्चों के लिए बैडिंग थीम डांस एवं महिलाओं के जूनियर वर्ग के लिए भक्ति सागर व सीनियर वर्ग के लिए धार्मिक भजनों पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के एक ही मंच पर तीन पीढ़ियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर उपस्थित समाजिकजनों की खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर समाज की बेटियों ने जहां शानदार कथ्थक की ्रप्रस्तुति दी, वहीं महिलाओं के गु्रप ने बुराई पर अच्छाई की जीत थीम पर नाट्य मंचन किया। जिसे उपस्थित श्रोताओं ने सराहा। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं के साथ-साथ युवतियां तथा बच्चों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। महिला मंडल से मिली जानकारी के अनुसार संपूर्ण कार्यक्रम उमा राजेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर निधि अग्रवाल, वैशाली अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, जया अग्रवाल, आशा अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी संगीता अग्रवाल समेत अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

Views Today: 2

Total Views: 84

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!