विज्ञापन प्रमाणन के लिए राज्य स्तर पर मीडिया सर्टिफिकेशन कमेटी का गठन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा विज्ञापन प्रमाणन के लिए राज्य स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन कमेटी का गठन किया गया है। जारी आदेशानुसार अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल मीडिया सर्टिफिकेशन कमेटी के अध्यक्ष होगें। राज्य की राजधानी में स्थित किसी भी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का रिटर्निग ऑफिसर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से एक विशेषज्ञ जो प्रथम श्रेणी अधिकारी के पद से अनिम्न श्रेणी का हो, उप निदेशक सीबीसी शारिक नूर एवं एक मध्यस्थ सोशल मीडिया विशेषज्ञ जो मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्धारित योग्यता अनुसार उप संचालक जनसम्पर्क सुनील वर्मा को सदस्य बनाया गया है। समिति द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजनैतिक दलों, संगठनों, व्यक्तियों के समूहों एवं संघों द्वारा दिए गए आवेदनों के आधार पर विज्ञापन के पूर्व प्रमाणकरण का कार्य करेगी।

75 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!