नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हंै। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा पीजी कंटाले ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए यह आवश्यक है कि आवेदनकर्ता हरदा जिले का निवासी हो। साथ ही यह आवश्यक है कि आवेदनकर्ता कक्षा 9 वी में प्रवेश के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिले के सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत हो तथा आवेदनकर्ता का जन्म 1 मई 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होना चाहिए। इसी प्रकार कक्षा 11 वीं में प्रवेश के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिले के सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत हो तथा आवेदनकर्ता का जन्म 1 जून 2007 से 31 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए। प्राचार्य श्री कंटाले ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी 2024 को प्रात: 11 बजे से आयोजित होगी। कक्षा 9 वी में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्र द्विभाषीय होगा एवं उत्तर ओएमआर शीट में अंकित करने होंगे। इसी प्रकार कक्षा 11 वी में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में मानसिक अभिरूचि, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्र द्विभाषीय होगा एवं उत्तर ओएमआर शीट में अंकित करने होंगे।

77 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!