निगरानी दल ने की हजारों रुपए की अवैध शराब जप्त  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थैतिक निगरानी दल के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड मयंक जैन ने बताया कि जिले की सीमाओं पर जांच चौकी स्थापित कर वाहनों की रात दिन लगातार जांच की जा रही है। उन्होने बताया कि बुधवार को वाहन की जांच के दौरान हंडिया स्थित जांच चौकी पर राहुल पिता मुंजी जाति बंजारा निवासी सतवास से 9 पेटी अर्थात 90 लीटर अवैध शराब जप्त की गई, जिसमें 3 पेटी बियर, 4 पेटी देशी मदिरा प्लेन व 2 पेटी देशी मदिरा लाल मसाला थी। जप्त की गई शराब की कीमत 31848 रुपए है। साथ ही शराब के अवैध परिवहन में प्रयुक्त मारूति सुजुकी वाहन जप्त किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 314

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!