अग्निवीर सुमित बहोरिया का भाजयुमो ने किया स्वागत  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के प्रथम अग्निवीर सुमित बहोरिया का शुक्रवार को ट्रेनिग से लोटने के बाद शहर के रेलवे स्टेशन पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि अग्निवीर योजना ने युवाओं को देश की रक्षा के लिए प्रोत्साहित किया है। भर्ती के लिए अग्निपथ योजना को एक परिवर्तनकारी नीति करार देते हुए, जो सशस्त्र बलों को मजबूत करने में एक गेम चेंजर होगी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में कहा कि युवा अग्निवीर बलों को अधिक युवा और तकनीक प्रेमी बनाएंगे। देश भर के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण ले रहे अग्निवीरों को वर्चुअली संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि उनकी भावना सशस्त्र बलों की बहादुरी को दर्शाती है, जिसने देश के झंडे को हमेशा ऊंचा रखा है। इस अवसर पर कोच कपिल जाट, युवा मोर्चा सदस्य बालू चार, अनिल श्रीवास और युवा साथि उपस्थित थे।

221 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!