अग्रसेन महोत्सव…. समाज के महिला- पुरूष तथा युवाओं में उत्साह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यालय पर हर साल की भांति इस बार भी अग्रसेन जयंती महोत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस उपलक्ष्य हर रोज रचनात्मक गतिविधियों का सिलसिला जारी है। जिसमें समाज के महिला-पुरूष, युवा तथा छोटे-छोटे बच्चे उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। मारवाड़ी अग्रवाल समाज से मिली जानकारी के अनुसार जयंती पर्व के चलते पूरे सप्ताहभर कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इस महोत्सव का आगाज व्यंजन मेले के साथ हुआ था। इसी कड़ी में समाज के वरिष्ठजनों के साथ ही सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिलाओं तथा युवाओं को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने का क्रम जारी है। ताकि उनके कला प्रदर्शन में ओर निखार आए। साथ ही प्रतिस्पर्धाओं के प्रति उनकी लगन बढ़ाई जा सके। प्रायमरी वर्ग के बच्चों के लिये बुधवार को चाकलेट से माला बनाना, मध्यम वर्ग के लिये सलाद की प्लेट सजाओ तथा कॉलेज पढ़ने वाले बच्चों के लिये वेलकम ड्रिंक तथा महिलाओं के बीच हेल्दी फूड रेसिपी एवं बिस्कुट से मिठाई बनाने की प्रतियोगिता कराई गई। इसी दिन समाज के युवा ओं ने पुरुष वर्ग एवं बच्चों के लिये 100 मीटर दौड़ ,धीमी साइकिल दौड़, मोटरसाइकिल दौड़, शतरंज और केरम प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

Views Today: 2

Total Views: 60

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!