भाजयुमो की राष्ट्रीय सदस्य भक्ति शर्मा का हुआ स्वागत  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। नवीन भाजपा कार्यालय कमल कुंज हरदा में भारतीय जनता युवा मोचा की बैठक आयोजित की गई। जहां हरदा प्रवास पर आई भाजयुमो की राष्ट्रीय सदस्य भक्ति शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने कृषि मंत्री कमल पटेल को हरदा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने पर बधाई दी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रम नवमतदाता सम्मेलन जो कि सभी मंडल स्तर पर किए जाएंगे। जिसको लेकर रूपरेखा रखी गई। बहन भक्ति शर्मा द्वारा नव मतदाताओं का सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि हम सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है और गांव में भी सभी युवा वोट करे इसकी अपील करना है। इस अवसर पर कृषि मंत्री कमल पटेल, भक्ति शर्मा, भारती पटेल, अनिता अग्रवाल, देवीसिंग सांखला, संदीप पटेल, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रयांशु राने, धर्मेन्द्र पाल, योगेन्द्र पटेल, रोहित लाठी, ललित पटेल, कलश राठी, अनय सराफ और भाजपा युवा मोर्चा के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

102 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!