जहर खाकर महिला ने दी जान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम मन्याखेड़ी में सोमवार को एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिससे महिला की हालत बिगड़ले लगी। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज दौरान देर शाम महिला ने दम तोड़ दिया। दूसरे दिन यानि मंगलवार को चिकित्सकों ने पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार पूजा पति सतीश चौहान उम्र 30 साल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे पूजा बेसुध होने लगी। तभी उसके देवर को खबर लगी तो तुरंत उसे अस्पताल लेकर आया। परिजनों ने मुताबिक मृतिका के दो बच्चे हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई पूर्ण कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद ही सभी पहलु स्पष्ट हो सकेंगे।

फांसी के फंदे पर झूला युवक

इधर, शहर के खेड़ीपुरा इलाके में एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा, वहीं पीएम के लिये जिला अस्पताल रवाना किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पवन पिता कैलाश हरणे उम्र 23 साल ने अपने ही घर फंदे पर लटका मिला। उसके माता-पिता बड़े भाई के साथ खंडवा गए हुए थे, इस बीच मृतक ने यह कदम उठा लिया। वार्डवासियों के मुताबिक दोपहर साढ़े 3 बजे आसपास के लोगों ने उसे लटका हुआ देखा, इसके बाद पुलिस को खबर की गई। बताते हैं कि परिवार में माता-पिता के अलावा दोनों भाई हैं। जिसमें पवन सबसे छोटा था, जो कि मजदूरी का काम करता था।

108 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!