अब कांग्रेस के झूठ की खुल रही पोल : संदीप पटेल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश में अब विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस दोनों आमने-सामने है, लेकिन रणनीति से लेकर दावों-प्रतिदावों तक दोनों में जमीन आसमान का फर्क दिखाई दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी अपनी चौथी लिस्ट 24 घंटे पूर्व जारी कर चुकी है, लेकिन कांग्रेस पार्टी की ओर से एक भी लिस्ट अभी तक जारी नहीं की गई है। इस स्थिति में रणनीति की दृष्टि से कांग्रेस पार्टी पूरी तरह कार्यकर्ताओं से लेकर संभावित प्रत्याशियों के विषय पर खामोश नजर आ रही है। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के 2 महीने पहले से लेकर पिछले 7 दिनों पूर्व तक जिस तरह कांग्रेस पार्टी द्वारा भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं को लेकर भ्रमजाल फैलाया जा रहा है वह अब परत दर परत जनता के सामने आने लगा है। आज इसी विषय को लेकर भाजपा के युवा नेता संदीप पटेल ने अनौपचारिक चर्चा दौरान कहा कि कांग्रेस के झूठ की पोल अब खुल गई है। उन्होंने कहा कि जनता विकास को देखती है और उसी के आधार पर अपना मानस तैयार करती है। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार ने जिस तरह सर्वहारा वर्ग के लिए योजनाएं चलाकर विकास किया है उसको लेकर कांग्रेस बौखला गई है। यही कारण है कि वह नित्य नए हथकंडे अपनाते हुए जनता को बरगलाने का असफल कार्य कर रही है। अब कांग्रेस का झूठ पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है। संदीप पटेल ने कहा कि जैसे-जैसे इस झूठे प्रोपेगेंडा की परते खुलती जा रही है वैसे ही प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कांग्रेस के नेताओं को शर्मिन्दगी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष को सार्वजनिक रुप से जनता से माफी मांगना चाहिए।

दिग्विजय सिंह का सर्वे वाला झूठ भी बेनकाब

भाजपा के युवा नेता संदीप पटेल ने खुलकर कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा पिछले दिनों नेशनल न्यूज चैनल एबीपी न्यूज द्वारा एक सर्वे की पोस्ट सोशल मीडिया से वायरल करने का मामला सामने आया था। इस मामले में संबंधित न्यूज चैनल के मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक इस मामले को पूरी तरह झूठा एवं फर्जी करार दिया गया था। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है, वहीं दूसरी ओर नेशनल न्यूज चैनल द्वारा भी एक शिकायत स्थानीय नोएडा दफ्तर के माध्यम से पुलिस प्रशासन को की गई। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की इस पोस्ट को लेकर एक तरफ जहां सोशल मीडिया में जमकर बेज्जती हुई, वहीं दूसरी ओर मुकदमे का दौर भी प्रारंभ हो गया। परंतु फिर भी कांग्रेस पार्टी ने इस मामले से सबक नहीं लिया और यह दौर लगातार जारी है।

50 प्रतिशत कमीशन का मामला भी निकला झूठा  

संदीप पटेल ने कहा कि लगभग 2 महीने पहले कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी की ग्वालियर में एक चुनावी सभा हुई थी। कार्यक्रम दौरान एक पत्र उनके ट्विटर अकाउंट के साथ-साथ भाषण के दौरान दिखाया गया, जिसमें 50 प्रतिशत कमीशन मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एक ठेकेदार के माध्यम से आरोपित किया गया था। बाद में जब इस मामले की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा इंटेलिजेंस के माध्यम से सरकार के प्रयास से प्रारंभ हुई तो यह पूरा का पूरा पत्र एवं संबंधित व्यक्ति झूठा एवं भ्रामक निकला। इस मामले में हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह स्पष्ट किया है कि उपरोक्त चि_ी भेजने वाला व्यक्ति ही अस्तित्व में नहीं है और 2 महीने पहले राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से लेकर प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा फैलाया गया यह 50 प्रतिशत कमीशन का मामला पूरी तरह झूठा निकला।

कौन बनेगा करोड़पति से संबंधित प्रोपेगेंडा भी झूठा साबित

कांग्रेस के पास विकास के नाम पर ना तो कोई नीति है और ना ही जनता के हित में उसकी कोई नियत स्पष्ट है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने किसानों के बीच भ्रमजाल फैलाया था। इन दिनों भी कांग्रेस उसी रास्ते पर जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रही है। यह बातें युवा भाजपा नेता संदीप पटेल ने कहते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जिस तरह मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर झूठ के साथ-साथ प्रोपेगेंडा की राजनीति की जा रही है, उसे जनता भली भांति समझती है। उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा खुद कांग्रेस को ही भुगतना पड़ेगा। उसका झूठ अब हर दिन बेनकाब हो रहा है। कुछ ही दिनों के अंतराल में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक और मामला राष्ट्रीय चैनल के संबंध में सामने आया, जिसमें कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम के अंतर्गत एक वीडियो क्लिप कांग्रेस पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाई गई। उपरोक्त क्लिप में कौन बनेगा करोड़पति के कार्यक्रम से जुड़े राष्ट्रीय अभिनेता अमिताभ बच्चन पार्टिसिपेंट से चर्चा करते हुए जो सवाल पूछ रहे थे, उसे अलग आवाज में रिकॉर्ड करने के साथ कूटरचना के साथ वायरल किया गया। जब इस मामले की जांच संबंधित चैनल एवं न्यूज चैनलों ने की तो स्पष्ट हुआ कि संबंधित क्लिप पूरी तरह से फैब्रिकेटेड एवं बनाई हुई है। इस मामले में सोनी चैनल द्वारा भी स्पष्ट कर दिया गया है कि इस तरह का कोई भी सवाल अथवा जवाब ना तो पूछा गया और ना ही इस मामले में कोई हकीकत है। कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार एवं अनवरत अपमानित होने के पश्चात भी लगातार झूठ परोसा जा रहा है। मध्यप्रदेश में एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी से रणनीति के मामले में हताश दिखाई देती है तो दूसरी ओर प्रोपेगेंडा का झूठ फार्मूला लगातार एवं अनवरत सामने दिखाई दे रहा है।

Views Today: 2

Total Views: 74

Leave a Reply

error: Content is protected !!