हाइवे पर हादसा…. कोयला से भरा ट्राला पलटा, दो लोग घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। इन्दौर-बैतूल नेशनल हाइवे ५९-ए पर मंगलवार को चिरापाटल्या के पास कोयला से भरा ट्राला पलट गया। जिसके चलते ट्राले का चालक व हेल्पर घायल हो गये हैं। जिसमें एक पप्पू लोधी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि पवन अहिरवार को चोट आई हैं। जिसका टिमरनी सामुदायिक केन्द्र में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर से कोयला भरकर इन्दौर जा रहे ट्राला क्रमांक एमपी-३३-एच-२०९३ का चिरापाटल्या के पास अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया। जिसके चलते ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के चलते मौके पर लोगों का हुजूम लग गया था। जिन्होंनें डॉयल 100 को कॉल कर घटना की सूचना दी। डॉयल 10 से दोनों को इलाज के लिये यहां लेकर आए थे।

87 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!