डिस्ट्रिक्ट कॉल सेंटर पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावी हो चुकी है। विभिन्न प्रकार की निर्वाचन से संबंधित शिकायतें टोल फ्री नम्बर 1950 पर ऑनलाइन प्राप्त करने तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करने के लिए कलेक्ट्रेट भवन के कक्ष क्र.70 में डिस्ट्रिक्ट कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने डिस्ट्रिक्ट कॉल सेंटर में समयवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होने प्रात: 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए शासकीय हाई स्कूल सोमगांवकला के ऑपरेटर राजकुमार भवरे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनतलाई के ऑपरेटर दुर्गेश वर्मा तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय हरदा के भृत्य भगवानदास वामने की ड्यूटी लगाई है। इसी प्रकार दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक शासकीय हायर सेकण्ड्री बिच्छापुर के ऑपरेटर तेजराम नंद मैहर, शासकीय हाई स्कूल रामटेकरैयत की ऑपरेटर मुस्कान खान तथा हाई स्कूल बाजनिया के भृत्य संजय दुबे की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक शासकीय हाई स्कूल करताना के ऑपरेटर अभिषेक रघुवंशी, शासकीय हाई स्कूल करताना के ऑपरेटर प्रदीप गौर तथा उत्कृष्ट विद्यालय हरदा के भृत्य विवेक की ड्यूटी लगाई गई है।

Views Today: 2

Total Views: 96

Leave a Reply

error: Content is protected !!