नवरात्र : 15 अक्टूबर को निकलेगा विशाल चल समारोह  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। श्री बजरंग बाबा दुर्गा उत्सव परिवार द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन अवसर पर 15 अक्टूबर रविवार को शाम 4 बजे विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। समिति द्वारा 32 वर्ष से आकर्षक झांकी, प्रतिमा, बैंड और पंडाल बनाया जाता है, जो की शहर में आकर्षण का केंद्र रहता है। समिति के सदस्य ने बताया कि इस वर्ष जबलपुर के कारीगरों द्वारा कोल्हापुर की महालक्ष्मी जी, कूठनपुर की सरस्वती जी, महावलेश्वर के गणेश जी दरबार में विराजित होंगे। साथ ही प्रथम दिवस नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें महालक्ष्मी, सरस्वती, गणेश की प्रतिमा, चालीसगांव के प्रसिद्ध समर्थ बैंड के 50 सदस्य अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं हरियाणा के प्रसिद्ध बहुवाली हनुमान बानर सेना के साथ, राम दरबार, बाहुवली शंकर जी, जटाशंकर जी अघोरी टोली के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे। समिति सदस्य ने बताया की इसके साथ ही जंबो फूलों की वर्षा, रंगीन आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगा। शोभायात्रा बजरंग बाबा दुर्गा उत्सव दरबार श्री सिद्धवीर हनुमान मंदिर, मिडिल स्कूल से प्रारंभ होकर चांडक चौराहा, घंटाघर, गजानन मंदिर जैसानी चौक होते हुए मल्हार मंदिर, टांक चौराहा से पुन: माताजी के दरबार पर समापन होगा।

352 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!