कलेक्टर-एसपी ने शहर का किया भ्रमण  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले में विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए संपत्ति विरूपण अधिनियम का सख्ती से पालन करने की कार्यवाही की जा रही है। निर्वाचन की घोषणा के बाद कलेक्टर ऋषि गर्ग और पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने सोमवार को राजस्व व पुलिस अधिकारियों के साथ हरदा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की राजनीतिक दलों के झंडे, बैनर, पोस्टर तत्काल हटाए जाएं। इस दौरान कलेक्टर श्री गर्ग और पुलिस अधीक्षक श्री कंचन ने कृषि उपज मंडी, रेलवे स्टेशन, फरहत सराय, प्रताप टॉकीज चौराहा, हंडिया रोड़ का दौरा कर संपत्ति विरूपण अधिनियम का सख्ती से पालन करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए।

101 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!