सम्पत्ति विरूपण अधिनियम का सख्ती से पालन करने के निर्देश

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने जिले के सभी जिला अधिकारियों, सभी एसडीएम, तहसीलदार, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सम्पत्ति विरूपण अधिनियम का पालन सुनिश्चित करते हुए सभी शासकीय भवनों पर विरूपण की रोकथाम 24 घंटे की समय सीमा में की जाए। इसके अलावा सार्वजनिक सम्पत्तियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अनाधिकृत विरूपण हटाने की कार्यवाही 48 घंटे की समय सीमा में की जाना है। उन्होने निर्देश दिये है कि शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए होर्डिंग तत्काल हटवायें व दीवार लेखन मिटाया जाए।

87 Views

Leave a Reply