अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका क्षेत्र में मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजनांतर्गत 5 करोड़ के निर्माण कार्यो की स्वीकृति प्राप्त हुई। वार्ड क्र.17 में गायत्री मंदिर, श्यामा नगर, एलआईजी कालोनी, वार्ड क्र. 25 चौबे कालोनी, वार्ड क्र. 28 में जोशी कालोनी, देव कलोनी, शकुर सत्तार कालोनी, वार्ड 31 में टीटी नगर, वार्ड 32 में वृंदावन नगर, सुदामा नगर, कुंजबिहार कालोनी, पैरासिटी कालोनी, वार्ड क्र. 33 में हरदाखुर्द, वार्ड क्र. 34 में प्रज्ञा नगर विकास नगर, आनंद नगर, बड़ी नहर, रामानन्द नगर, शारदा नगर एवं वार्ड क्र. 35 में पिल्याखाल में विकास कार्य होंगे।
77 Views

