अनोखा तीर, हरदा। विगत दिनों आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेने वाली युवती को न्याय दिलाने सर्व हिन्दू समाज आगे आया है। घटना के विरोध में सर्व हिन्दू समाज ने मंगलवार को हरदा बंद का आह्वान किया है। इस बावत सोमवार को प्रशासन को लिखित जानकारी प्रस्तुत की है। जिसमें उल्लेखित है कि मामले में कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से बंद को सहयोग प्रदान करने की अपील की है। बता दें कि मामले में जीआरपी इटारसी ने साक्ष्यों के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है।
104 Views

