मप्र, जनअभियान परिषद की बैठक संपन्न

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद विकासखंड हरदा में पशुधन समितियों की विकासखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सेक्टर की समितियां के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में जिला समन्वयक संदीप गौहार एवं विकासखंड समन्वयक सहित सभी नवांकुर प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विकास के लिए समाज को खड़ा करने और शासन और जनता के बीच समन्वय का कार्य मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की सबसे प्रथम ईकाई ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के माध्यम से ही संभव हुआ है। शासकीय योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने में समिति सदस्यो का जो योगदान है, उसी के कारण समाज में समितियो के प्रति विश्वास जागा है। समितियों ने पर्यावरण संयक्षण, जल संरक्षण, नशामुक्त भारत, सामाजिक समरसता योग ध्यान के माध्याम से मानसिक आध्यातमिक चेतना, नदी जल संरक्षण, हर घर तिरंगा इस प्रकार के विभिन्न बिंदुओं पर कार्य करते हुए जनता और शासन के बीच कड़ी जोड़ने का कार्य किया है। साथ ही विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा ने बताया कि बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू छात्र छात्राओं को भी समितियों के साथ मिलकर अपने असाइनमेंट अनुरूप कार्य करना चाहिए।

130 Views

Leave a Reply