भाकिसं की बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ प्रतिनिधि मंडल की बैठक प्रशासन के साथ हुई। बैठक में 21 सितंबर को दिए गए ज्ञापन की समीक्षा की गई एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समक्ष ज्ञापन के विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। संयुक्त कलेक्टर केसी परते, अनुविभागीय अधिकारी आशीष खरे, उप महा प्रबंधक मालवीय, कृषि उप संचालक चंद्रावत एवं नहर विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य रूप से सोयाबीन की क्षतिपूर्ति एवं बीमा के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि सर्वे के आदेश दे दिए हैं। शीघ्र ही कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा। जिला स्तर के कई विषयों पर निराकरण का आश्वासन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिया गया। शासन स्तर के विषयों को अग्रेषित करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, विजय मलगाये, नरेंद्र दोगने, शैतान सिंह राजपूत, विनोद पाटिल, विष्णु गौर, हरिओम गौर, विनय यादव, विजेश मुकाती आदि मौजूद रहे

Views Today: 2

Total Views: 102

Leave a Reply

error: Content is protected !!