जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती है। इसी क्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर केसी परते सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। जनसुनवाई में हरदा निवासी माधवचंद ने अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा को अपनी स्वामित्व की भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होंने तहसीलदार हरदा को प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम शमशाबाद के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में सड़क पर अतिक्रमण कर मार्ग अवरुद्ध करने के संबंध में अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा से शिकायत की, जिस पर उन्होने तहसीलदार टिमरनी को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। खेड़ीपुरा खिरकिया निवासी शोभाराम प्रजापति ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया को प्रधानमंत्री आवास की तीसरी किश्त न मिलने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी खिरकिया को प्रकरण की जांच कर निराकरण कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम मनियाखेड़ी निवासी अनसुईया सांखला ने कृषि भूमि का नामातंरण न किए जाने के संबंध में शिकायत की, जिस पर अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने तहसीलदार रहटगांव को नामातंरण कराने के निर्देश दिए।

Views Today: 2

Total Views: 82

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!