स्कूलों में जाकर किया गुरुजनों का सम्मान  

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरदा द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न स्कूलों में जाकर शिक्षकों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया। विद्यार्थी परिषद के नगर सह मंत्री दीपेश चौबे ने कहा कि विद्यार्थी परिषद में छात्र एवं शिक्षक मिलकर काम करते हैं। विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र हित के साथ शिक्षकहित में कार्य करने वाला संगठन हैं। इस मौके पर भूपेंद्र तोमर, अनिरुद्ध पारे, नीलेश बरेटा, पुरुषोत्तम झिंझोरे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

84 Views

Leave a Reply