कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल होंगी पटवारियों की मांग : दोगने

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर हरदा। बीते दो सप्ताह से आंदोलन पर उतरे मप्र पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को स्थानीय गुप्तेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान गुप्तेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान गुप्तेश्वर को एक ज्ञापन अर्पित कर क्षेत्र में अच्छी बारिश होने के साथ प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। इसमें कहा कि भगवान गुप्तेश्वर महादेव कृपा कर यहां अच्छी बारिश कराएं ताकि फसल को लाभ मिलने के साथ पेयजल की समस्या दूर हो। इसके अलावा प्रदेश सरकार को ऐसी सद्बुद्धि मिले की हमारी 25 साल पुरानी मांगें पूरी हों और हमारी वेतनवृद्धि हो। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने पटवारियों के धरना स्थल पर पहुंचकर पटवारी संघ की जायज मांगों को अपना समर्थन प्रदान किया। पार्टी के नेता और पूर्व विधायक डॉ. आरके दोगने ने कहा कि वे पटवारियों की मांगों को कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल कराएंगे। प्रदेश में हमारी सरकार आने पर उनकी वेतनमान और पदोन्नति संबंधी हर जायज मांग पूरी होगी। इस दौरान श्री दोगने के साथ आए पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार ने भी उनकी मांगों का समर्थन किया।

94 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!