जिला स्तरीय ‘कौन बनेगा जागरुक मतदाता’ प्रतियोगिता आज  

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिले में मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कौन बनेगा जागरूक मतदाता प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता विकासखण्ड स्तर पर सोमवार को सम्पन्न हो चुकी है। शासकीय स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले ने बताया कि अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता 6 सितम्बर को हरदा के एलबीएस महाविद्यालय में आयोजित होगी।

75 Views

Leave a Reply