अपने लाड़ले मंत्री भाई को राखी बांधने उमड़ा बहनों का सैलाब

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। आज कृषि मंत्री कमल पटेल विधानसभा क्षेत्र की हंडिया तहसील पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में माता बहनों ने अपने लाड़ले मंत्री भाई का गर्म जोशी से स्वागत किया। वहीं मंत्री भाई ने कहा रक्षाबंधन का पर्व है, तो सबसे पहले बेटियों, बहनों, माताओ एवं सभी भाइयों को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामना एवं बधाई। हंडिया में आई बहनों ने मंत्री श्री पटेल को रक्षासूत्र बांधा। वहीं मंत्री पटेल ने सभी बहनों को उपहारस्वरूप साड़ी भेंट की। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मेरी माता बहनों के चरणों में प्रणाम किया।

सगे भाई से बढ़कर हैं मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री

माता और बहनों ने कहा कि शिवराज भैया और कमल भैया सगे भाई से भी ज्यादा है। क्योंकि आज हमें हर महीने 1000 की राशि सीधे खाते में डाल रहे हैं, जो अब बढ़कर 1250 कर दिए हैं। क्योंकि बहने अपने मायके में साल में दो या तीन बार जाती है, तो एक सगा भाई भी इतना कुछ नहीं कर पता है। इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री श्री कमल पटेल सगे भाई से भी ज्यादा है, जो आज गरीब बहनों को हर महीने सीधे खाते में राशि डालते हैं।

Views Today: 2

Total Views: 232

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!