नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में 9 सितंबर को जिला न्यायालय हरदा एवं तहसील खिरकिया, टिमरनी सिविल न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनमानस में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला न्यायालय परिसर से प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त वाहन के द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्रों में जाकर नेशनल लोक अदालत के आयोजन का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत के होने वाले लाभ के बारे में आमजन को जागरूक किया जाएगा। इस प्रचार रथ के साथ नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करने एवं आमजनों को नेशनल लोक अदालत की जानकारी हेतु पैम्पलेट्स वितरित किए जाने के लिए पैरालीगल वॉलेंटियर्स को भी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर अनूप कुमार त्रिपाठी विशेष न्यायाधीश, शैलेंद्र नगोत्रा प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप राठौर, राजेंद्र कुमार दक्षिणी प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, रोहित सिंह तृतीया जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, केके वर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायिक मजिस्ट्रेट सचेन्द्र कुमार, विनीत साकेत, श्रीमती प्रियंका सुमन साकेत सहित जिला अधिवक्ता संघ से अधिवक्तगण सहित जिला न्यायालय व प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

422 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!