फुटबॉल में स्टेट लेवल पर भी जीते हरदा के खिलाड़ी

अनोखा तीर, हरदा। नर्मदापुरम संभाग की ओर से खेलते हुए अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता में छतरपुर में स्टेट लेवल पर हरदा के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। जानकारी के अनुसार जिले के महर्षि ज्ञानपीठ की 3 बालिकाएं वंशिका राजपूत, अवनी अग्रवाल और सोनिया गोस्वामी ने संभागीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नर्मदापुरम संभाग के साथ-साथ हरदा जिले और विद्यालय का नाम रोशन कर स्टेट लेवल पर फर्स्ट प्राइज और कप हासिल किया। महर्षि ज्ञानपीठ के संचालक दीपक सिंह राजपूत ने बताया कि ट्रेन से हरदा पहुंचने के उपरांत बालिकाओं का जोरदार स्वागत होगा।

323 Views

Leave a Reply