पुलिस लाइन में लर्निंग सेंटर का शुभारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। एसपी संजीव कुमार कंचन के निर्देशन में पुलिस लाइन में लर्निंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के 52 छात्र छात्राएं शामिल हुए, जिनका लर्निग सेंटर हेतु रजिस्ट्रेशन किया गया। यहां बच्चों के अध्ययन हेतु विभिन्न विषयों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें रखी गई, साथ ही छात्र छात्राओं हेतु लर्निंग सेंटर में कंप्यूटर एवं नेट सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिससे बच्चे वर्तमान आधुनिक समय में कंप्यूटर के बढ़ते प्रयोग से अपने ज्ञान को और बढ़ा सकें। पुस्तकालय से बच्चे स्कूल और कॉलेज के बाद अपने फ्री समय में अध्ययन करके अपना ज्ञानवर्धन कर सकें। शुभारम्भ कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना शर्मा, रजनी सिंह गुर्जर रक्षित निरीक्षक, सूबेदार वर्षा गौर, ओमप्रकाश पाराशर उनि , रामकृष्ण देवड़ा सउनि एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

279 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!