एसडीएम को बताई शांताकुंज कॉलोनी की समस्याएं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, रहटगांव। नगर की शांताकुंज कॉलोनी के रहवासियों ने टिमरनी के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कॉलोनाइजर द्वारा प्लाट विक्रय के समय किए गए वादों को पूरा नही किया गया है। यहां रहने वालों को पेयजल, विद्युत, बाउंड्रीवाल, प्रवेशद्वार, जल निकासी, पार्क, मंदिर आदि की सुविधा नहीं दी गई है। यहां के रहवासियों द्वारा कालोनाइजर से चर्चा व सम्पर्क के प्रयास किए गए, लेकिन आज तक संतोषप्रद जवाब नहीं मिला है। इस कारण हमारे भूखण्ड और मकान आदि का आनलाईन नामांतरण नहीं हो पाया।

320 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!